फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी की घटनाओं में अफसरों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक माह में तीन ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाएं होने से मुख्य अभियंता ने अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। निर्देश दिएं हैं कि घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब रात में एक्सईएन, एसडीओ ओर जेई विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण करेंगे। रात ड्यूटी में सोते मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कमालगंज विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन को संदिग्ध होने पर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

बीती27 फरवरी की रात कमालगंज विद्युत उपकेंद्र पर रखे ट्रांसफार्मर से करीब 2500 लीटर तेल चोरी हो गया। इससे पहले पांच फरवरी को गुतासी विद्युत उपकेंद्र से और चार दिन बाद गुतासी गांव में सड़क किनारे लगे डबल पोल पर रखे 63 केवीए ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी होने से न सिर्फ विभाग को ही काफी नुकसान हुआ बल्कि कई क्षेत्रों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
मुख्य अभियंता राकेश वर्मा ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कमालगंज विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन निकुंज को हटा दिया गया है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। वे स्वयं भी उपकेंद्रों का रात में निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें