फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर को जाम से निजात की तैयारी

विज्ञापन
बढपुर में चर्च के सामने रखा कॉम्पेक्टर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका ने शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। पालिका ने डेढ़ करोड़ रुपये से चार हाइड्रोलिक कॉम्पेक्टर और एक हुक लोडर खरीदा है। ट्रैक्टर-ट्रालियां और हूपर सुबह गलियों से कूड़ा उठाकर इन्हीं में डाल देंगी। बाजार बंद होने पर रात को हुक लोडर इन्हें उठाकर डलावघर में खाली कर देगा। इससे बार-बार शहर में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा और नगरपालिका के वाहनों से लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

शहर के कूड़े का डलावघर करीब 10 किमी दूर अमिलापुर में है। फिलहाल 18 ट्रैक्टर-ट्रालियां, 27 हूपर, दो डीसीएम, दो टाटा एस और दो ट्रक कॉम्पेक्टर कूड़ा उठाने में लगे हैं। ये वाहन दिन भर मुख्यमार्गों से गुजरते हैं। इससे कई जगह जाम लग जाता है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका ने डेढ़ करोड़ रुपये में चार हाइड्रोलिक कॉम्पेक्टर और एक हुक लोडर खरीदा है।
कॉम्पेक्टर अलग-अलग स्थानों पर रखे जाएंगे। एक कॉम्पेक्टर में 10 ट्रॉली कूड़ा आ जाएगा। जिस स्थान पर कॉम्पेक्टर रखे जाएंगे, वहां बिजली कनेक्शन भी किया जाएगा। वाहन इसी में कूड़ा पलटेंगे। प्रेशर से कूड़ा अंदर चला जाएगा। इससे दिन भर बाजार में वाहनों का घुसना बंद हो जाएगा। बाजार बंद होने के बाद रात को हुक लोडर इन कॉम्पेक्टरों को उठाकर डलावघर में खाली करके उसी स्थान पर रख देगा।
विज्ञापन

पहली खेप में दो कॉम्पेक्टर आए
शनिवार की सुबह पहली खेप में दो कॉम्पेक्टर आ गए हैं। एक बढ़पुर चर्च के सामने और दूसरा फतेहगढ़ रोडवेज वर्कशाप के पास रखवाया गया है। तीन दिन के अंदर हुक लोडर और दो और कॉम्पेक्टर आ जाएंगे। इसके बाद इन्हें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।
बचेगा डीजल, नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर
कॉम्पेक्टर रखने के बाद अमिलापुर तक दो-दो चक्कर लगाने वाले ट्रैक्टर इतनी दूर नहीं चलेंगे। कई बार लेटलतीफी से कूड़ा दोपहर बाद और दूसरे दिन तक पड़ा रहता है। कम दूरी तय होने से डीजल भी बचेगा और कूड़े के ढेर लगने भी बंद हो जाएंगे।
चार कॉम्पेक्टर आधे से ज्यादा कूड़ा इकट्ठा कर लेंगे। इन्हें ऐसे स्थान पर रखवाया जाएगा, जहां पहुंचते वक्त वाहन मुख्यमार्गों पर न पहुंचे। नए साल में इन्हें चालू करने की योजना है। -रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
इनसेट...
पटेल पार्क, खाली प्लॉट से नहीं हटा कूड़ा
फर्रुखाबाद। नगर पालिका सफाई के प्रति सजग नहीं है। पटेल पार्क में पानी की टंकी के नीचे और शमशेर खानी में खाली प्लॉट पर लगे कूड़े के ढेर नहीं उठाए गए। प्लॉट पर एक शादी कार्यक्रम है। उसमें टेंट लगाने के लिए कार्यक्रम आयोजक ने एक तरफ कूड़ा एकत्रित करवा दिया है। पालिका ने सफाई की जरूरत नहीं समझी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें