फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बिना सैनिटाइजेशन के किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
जिला कारागार फतेहगढ़ में प्रवेश से पूर्व धुलवाए जा रहे हाथ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब जेल में प्रवेश करने से पूर्व स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन कराना होगा। जेल के स्टाफ को मास्क लगाकर काम करने के आदेश दिए गए हैं। बंदियों को बताया गया कि सावधानी बरतने से बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला जेल फतेहगढ़ में अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बंदी रक्षकों को मास्क उपलब्ध करा कर उसके इस्तेमाल के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही जेल में प्रवेश करने से पूर्व सभी को स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन कराना होगा। कैसे सैनिटाइजेशन करेंगे और स्क्रीनिंग करते समय कितनी दूरी बनाए रखनी होगी, इसका डेमो करके भी अधिकारियों ने दिखाया।
बैरकों में चस्पा की गई बचाव की जानकारी
जेल में बनी सभी बैरकों के बाहर सूचना पट लगाया गया है। इस पर कोरोना से बचाव की सावधानी लिखी गई है। बंदियों को जागरूक करने के लिए उनको बताया जा रहा है। खांसते समय रुमाल का इस्तेमाल करें। साफ सफाई का ध्यान रखें। हाथों को दिन में कई बार धोएं।
विज्ञापन

संदिग्ध व नए बंदियों पर विशेष सतर्कता
संदिग्ध बंदी व मरीज को जेल में आने पर उसकी अलग रुकने की व्यवस्था जेल के अंदर की गई है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि फ़िलहाल जेल में कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज नहीं है। सुरक्षा व सावधानी को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे जेल अस्पताल के अलग वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें