फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में जयकारे, घरों में लंगुरिया की गूंज

विज्ञापन
बढ़पुर स्थित देवी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन असुरों का संहार करने वाली माता चंद्रघंटा की विशेष आराधना की गई। देवी मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे और शाम ढलते ही घरों में ढोलक की थाप पर लंगुरिया गाकर माता को मनाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को नवरात्र के तीसरे दिन सुबह में साधकों ने हर क्षेत्र में विजय हासिल करने को माता चंद्रघंटा की विशेष पूजा अर्चना की। माता चंद्रघंटा ने देवासुर संग्राम में जैसे ही घंटा बजाया, तो तमाम असुर (दैत्य) काल के ग्रास बन गए। दिन भर विशेष अनुष्ठानों के साथ बिताया। शाम को संध्या आरती के बाद घरों मेें साधक महिलाओं, बेटियों ने माता के गीत गाए।
घरों से ढोलक की थाप पर भजन- अंबे कहा जाए जगदंबे कहा जाए... और शेरों पर हो गई सवार, सवार महारानी.... आदि गीत और लंगुरिया गाए गए। शाम को भी मंदिरों में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। मगर एक बार में पांच भक्तों को ही प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें