फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पांच लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने पांच लाख रुपये की ठगी कर ली है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट निवासी शिखा ने बताया कि वह मूल रूप से थाना राजेपुर के गांव खंडौली की रहने वाली है। वर्ष 2017 में गांव चांदपुर निवासी अनुराग कटियार से थाना राजेपुर गांव खरगपुर निवासी दीपक शुक्ला ने मिलवाया था। अनुराग कटियार ने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। शिखा का आरोप है कि इसके एवज में अनुराग व दीपक ने तीन लाख रुपये एडवांस में ले लिए। कुछ दिन बाद अनुराग ने घर बुलाया और दीपक की मौजूदगी में रेलवे की नौकरी का नियुक्त पत्र दे दिया। इसके बाद शिखा से पहले से तय किए हुए दो लाख रुपये भी ले लिए।
शिखा का आरोप है कि वह नियुक्ति पत्र लेकर रेलवे में नौकरी करने के लिए पहुंची तो उसको पता चला कि पत्र फर्जी है। इस पर शिखा ने अनुराग व दीपक से पांच लाख रुपये वापस मांगे। शिखा का आरोप है कि दोनों धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर राजेपुर थाना पुलिस ने अनुराग व दीपक के खिलाफ नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने व गाली गलौज कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें