फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के गर्त में डूबी मंडी, सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
कमालगंज की कृषि उत्पादन मंडी समिति में लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवीन मंडी : न मास्क, न सामाजिक दूरी
विज्ञापन

कमालगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए सबसे बड़ा हथियार सामाजिक दूरी को माना है। लोगों की सुविधा के लिए बाजार व मंडी को सीमित समय के लिए खोलने के लिए छूट दी गई लेकिन इसका दुरुपयोग शुरू हो गया है। जिले में दो कोरोना केस मिल गए हैं।
इसके बाद भी लोगों में बीमारी का भय नहीं दिखाई दे रहा है। इसकी बानगी सोमवार को सोमवार को कस्बे की नवीन मंडी में दिखाई दी। यहां उमड़ी भीड़ में न तो लोग मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन होता दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कई बार सीओ राजवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने मंडी में पहुंचकर सब्जी आढ़तियों, फुटकर विक्रेताओं, किसानों व खरीदारों को दूरी बनाकर खड़े होने व मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए थे। दो बार तो पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं थीं। बावजूद इसके लोग सोमवार को कोरोना का भय छोड़ खरीद-बिक्री में लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें