पांचालघाट में गंगा में दूध चढ़ाते नमामि गंगे के पदाधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना से निजात पाने के लिए भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प ने गंगा तटों को साफ किया। भागीरथी का पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सभी ने मां भागीरथी, हनुमान जी से कोरोना को देश से दूर भगाने की प्रार्थना की।
भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के मंडल अध्यक्ष अजय दीक्षित के साथ जिला संयोजक रवि मिश्रा, सहसंयोजक प्रदीप नारायण शुक्ल आदि मंगलवार को पांचाल घाट पर पहुंचे। वहां घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया और मां भागीरथी की पूजा अर्चना की।
इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। गंगा मां से प्रार्थना की कि जिला, प्रदेश, देश और विश्व से कोरोना का संकट दूर करें। सभी ने एक स्वर में जय गंगे नमामि गंगे और जय श्रीराम के जयघोष से सभी के कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी संयोजक अनुभव सारस्वत, विश्व हिंदू महासंघ मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला, धैर्य सिन्हा, राहुल, अनूप, सनी शुक्ला, रानू, रामदास गुप्ता आदि मौजूद रहे। सेवा भाव से प्रेरित बलवीर सिंह गंगा सेवा के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।