फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाक, मुंह दबाकर की गई मां-बेटी की हत्या

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठी बहनें व परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नाक ओर मुंह दबाकर की गई थी मां-बेटी की हत्या
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मोहल्ला गंगानगर कालोनी में मां-बेटी की नाक और मुंह दबाकर एक सप्ताह पहले हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। शव पूरी तरह से खराब होने से चोटों आदि के निशान की तस्दीक नहीं हो सकी। शाम को दोनों शवों को गंगा में बहाने का प्रयास कर रहे पुत्र लालू को पुलिस ने निगरानी में लेकर अंतिम संस्कार कराया। बेटे पर पुलिस नजर रखे है। देर रात पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पुत्र लालू को हिरासत में ले लिया है।
शहर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी कबाड़ वाली गली निवासी रामकली उर्फ राधा (70) और उसकी बेटी लक्ष्मी (35) के शव मंगलवार सुबह घर में ही दो चारपाइयों पर मिले थे। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद दोनों की मौत नाक और गला दबाने से होने की पुष्टि हुई। घटना कम से कम एक सप्ताह पहले होने की बात कही गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रामकली के पुत्र लालू ने शवों को सुपुर्दगी में ले लिया। वह इनको पांचाल घाट स्थित श्मशान घाट ले गया।
विज्ञापन

वहां जलप्रवाह करने की कोशिश करते समय वहां मौजूद कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने रोक दिया। पुलिस ने लालू को अपनी निगरानी में लेकर शवों का अंतिम संस्कार कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि लालू से पूछताछ जरूर की जाएगी। क्योंकि वही 15 जुलाई को घर से गया था। रामकली की बेटियां भी हत्या का शक किसी नजदीकी पर ही जाहिर कर रही हैं।
14 जुलाई की रात हुई थी लक्ष्मी से बात
रामकली की बड़ी बेटी किरन दिल्ली के संगम बिहार में रहती है। वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। बोली, 14 जुलाई की शाम बहन लक्ष्मी से फोन पर बात हुई थी। उससे कहा था कि मां को बता दे कि उसने उसके लिए लड़का देख लिया है। इस पर लक्ष्मी ने कहा कि मां उसकी शादी तो यहीं लोकल में करने की बात कह रही है। छोटी बेटी बबली उर्फ नीलम ने बताया कि लक्ष्मी की उसके पति से 14 जुलाई को बात हुई।
विज्ञापन

उसने स्कूटी लेने की जानकारी देते हुए जल्दी ही गांव (अर्रापहाड़पुर) आकर मिठाई खिलाने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन नहीं मिला। वह भी अपनी दवाई लेने बाहर चली गई। दोनों बहनें मंगलवार देर रात ही यहां पहुंच गईं थीं। बुधवार सुबह अपने घर भी गईं। वहां से पुलिस ने कोतवाली ले जाकर काफी देर तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें