फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिकअप-टैंकर की टक्कर में मासूम व मां की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर के पास शनिवार शाम पिकअप और टैंकर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पिकअप सवार मां और मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। मैनपुरी के लहसुन व्यापारी की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव अमेठी कोहना निवासी फल विक्रेता विमलेश (34), पत्नी पूजा (28), चार साल की पुत्री छुटकी के साथ शाहजहांपुर के थाना कांठ के गांव बवक्करपुर ससुराल गए थे। वहां पूजा के दादी-बाबा के गया (श्राद्ध) की दावत थी। उसमें शामिल होने के बाद सभी पिकअप में सवार होकर वापस आ रहे थे।
पिकअप को शरीफ (50) चला रहा था। उसके पास वाली सीट पर केबिन में मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव नगला छतरी निवासी लहसुन व्यापारी राजीव (45) बैठे थे। शाम करीब पांच बजे हाईवे पर गांव जैनापुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर से पिकअप की भिड़ंत हो गई। पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

केबिन में बैठे लहसुन व्यापारी फंस गए। उन्हें केबिन काटकर बाहर निकाला गया। इसके साथ ही घायल विमलेश, पूजा, छुटकी, पिकअप चालक शरीफ, राजेपुर के कमालुद्दीनपुर निवासी किरन, उनके पति वेदराम व एक अज्ञात घायल को पुलिस ने राजेपुर सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने पूजा व छुटकी को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी से घायल शरीफ, राजीव, किरन, वेदराम व अज्ञात को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किरन व वेदराम पिकअप में सवार थे या नहीं। इसके अलावा एक घायल के होश में न आने से उसके नाम व पता की जानकारी नहीं हो सकी।
लोहिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किरन व वेदराम घर चले गए। जबकि राजीव को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चालक शरीफ का इलाज चल रहा है। पूजा के पति विमलेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पूजा की जेठानी दयादेवी पत्नी सुनील कुमार परिजन के साथ पहुंच गईं।
विज्ञापन

-

चार साल पहले गोद ली थी मासूम
पूजा की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। बच्चा न होने पर उसने चार साल पहले ही बेटी को गोद लिया था। वह बेटी को बड़े ही लाड़-प्यार से पाल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें