फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चाकू दिखाकर यात्री से मोबाइल व नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिहार से मैनपुरी जा रहे एक यात्री को स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर दो उचक्कों ने दबोच लिया। उसे चाकू दिखाकर मारपीट की। एक उचक्का नकदी व टिकट लेकर भाग गया। उसके साथी को पीड़ित यात्री और वेंडरों ने मोबाइल समेत दबोच लिया। उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने यात्री से तहरीर लेने की जरूरत नहीं समझी। पीड़ित बिना टिकट ही मैनपुरी के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

बिहार के जिला गया के थाना मुफासीर के गांव गेरे रस्ना निवासी सूरज माझी (25) मैनपुरी भट्ठे पर काम करने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर रविवार दोपहर में शिकोहाबाद जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। करीब तीन बजे ट्रेन आकर रुकी। सूरज के पास पहुंचे दो युवकों ने अपना मोबाइल खोने की बात कही। यात्री ने जानकारी से इन्कार किया तो वह उलझने लगे।
एक ने सूरज की जेब में हाथ डालकर मोबाइल निकाला। उसने विरोध किया, तब तक दूसरे ने पीछे की जेब में रखे पर्स से 1200 रुपये और टिकट निकाल ली। यात्री ने एक युवक को पकड़ लिया, तो दोनों मारपीट करने लगे। ट्रेन में बैठे यात्री तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

सूरज ने रुपये व टिकट ले जाने वाले युवक को पकड़ा तो उसने चाकू निकालकर मारने की धमकी दी। इस पर उसे छोड़ दिया। दोनों भाग रहे थे, तभी कुछ वेंडरों की मदद से यात्री सूरज ने एक को दबोच लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया, जबकि साथी रुपये और टिकट लेकर भाग गया।
मारपीट में यात्री के चेहरे और हाथ में नाखून से नोंचने के काफी घाव थे। जीआरपी आरोपी को थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफार्म पर तलाशी के समय उसकी जेब में एक पॉलिथीन में रूमाल मिला। आशंका है कि उसमें नशीला पदार्थ रहा होगा।
जीआरपी ने पकड़े गए मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट निवासी हर्ष गुप्ता (20) का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि लूट की बात गलत है। गेट पर खड़े होने को लेकर मारपीट हुई थी। यात्री ने तहरीर नहीं दी है। उसने रुपये ले जाने की बात भी नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें