फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा काली नदी में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा बुधवार सुबह काली नदी में कूद गई। ग्रामीण नदी के उफान और मगरमच्छ के डर से नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम लगाकर तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी स्व. सौदान सिंह की पत्नी गीता देवी (67) सुबह घर पर चाय पीने के बाद निकलीं। काफी देर तक वापस घर न पहुंचने पर पौत्र दीपक व परिवार के सत्येंद्र ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक ग्रामीण ने उन्हें नदी की ओर जाते हुए देखे जाने की जानकारी दी।
दीपक व सत्येंद्र काली नदी की ओर पहुंचे तो गीता देवी नदी में पतेल पकड़कर बहते हुए दिखाई दीं। दोनों उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले गीता देवी पानी के तेज बहाव में कुछ दूर जाने के बाद डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी किनारे तलाश शुरू कराई। कुछ देर में ही वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मगरमच्छ के डर से कोई गोताखोर व ग्रामीण काली नदी में उतरने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम बुलाई। टीम काली नदी में दो स्टीमर से खोजबीन करती रही। टीम ने करीब 10 किमी तक वृद्धा की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। शाम को अंधेरा हो जाने से टीम ने खोजबीन का काम बंद कर दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाल बलराम मिश्र ने बताया कि एनडीआरएफ टीम शाम तक खोजबीन में जुटी रही लेकिन पता नहीं चल सका। शाम को अंधेरा हो जाने से तलाश बंद कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह से फिर तलाश शुरू कराई जाएगी।

पति की मौत के बाद से थीं मानसिक रूप से परेशान
परिजन ने बताया कि गीता देवी के पति सौदान सिंह की 28 दिसंबर 2025 को मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगीं। उन्हें पैरालिसिस की भी समस्या थी। गीता देवी के दो बेटे सुनील और सुधीर रोहतक में नौकरी करते हैं। घर पर दोनों की पत्नियां गीता व प्रीती बच्चों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें