फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खाते से 1.55 लाख निकालने में प्रबंधक सहित चार कर्मियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 1.55 लाख रुपये निकालने में शाखा प्रबंधक सहित चार बैंक कर्मियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़ित ने जेल में बंद रहने के दौरान बैंक कर्मियों पर बचत खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गुतासी निवासी अरुण कुमार गंगवार ने न्यायालय के आदेश पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौक के प्रबंधक हिमांशू वर्मा, लिपिक विकास, नितिन व कर्मचारी राजकपूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उन्होंने 29 अक्तूबर 2012 को पत्नी गीता गंगवार के साथ संयुक्त बचत खाता खुलवाया था। 31 जुलाई 2023 को पत्नी की मौत हो गई। जबकि वह जिला जेल में बंद था।
शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों ने चार दिसंबर 2023 को उनकी बिना अनुमति धोखाधड़ी कर खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिये। उनकी अनुपस्थिति में खाते से कई बार लेन-देन हुआ। धोखाधड़ी व षड्यंत्र के तहत आरोपियों ने एक मई 2025 को कई पासबुक में इंट्री की। आरोपियों ने उनके खाते से एक लाख 55 हजार 235.50 रुपये फर्जी तरीके से निकालकर हड़प लिए। इसकी शिकायत करने पर शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों ने गालीगलौज कर उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन


चार जुआरी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला में जुआ होने की सूचना पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ छापा मारा। वहां मंदिर के पास जुआ खेल रहे प्रीतम नगला निवासी आशीष, राजन नगला निवासी संदीप कुमार, रूपेश कुमार उत्तम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें