फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों को दिया ज्ञापन, मांगा समाधान

Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर को ज्ञापन सौंपते माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) गुट के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबादः माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सदर, भोजपुर और कायमगंज विधायकों को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


जिला मंत्री प्रवेश शाक्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने पहले कायमगंज पहुंचकर विधायक अमर सिंह खटिक को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जेएनवी रोड फतेहगढ़ स्थित भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के आवास पहुंचे और ज्ञापन दिया। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी आवास पर नहीं मिले।

शिक्षकों ने ज्ञापन से मांग उठाई कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा नियमावली निर्गत की जाए, जिसमें उनके अनुमोदन की व्यवस्था हो और उनका मानदेय बैंक खातों में भेजा जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए और शैक्षिक सत्र जुलाई से ही शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही अन्य समस्याएं भी शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश राजपूत, महिपाल सिंह, मीडिया प्रभारी सुब्रत शाक्य, विजय सिंह पाल, भानुप्रताप सिंह, सुनील कुमार, मोहन शाक्य, संजीत गंगवार, सुलभ गंगवार, मनीष कुशवाह, अवधेश सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें