व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम सदर
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर अजीत कुमार, सीओ सिटी ने शुक्रवार को फतेहगढ़ और शहर कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम सदर ने कहा कि 15 जुलाई से कोई भी दुकानदार पालिथीन नहीं बेचेगा। दुकानों पर पॉलिथीन बिकती मिली तो जब्त कर ली जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि रविवार से पालिथीन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले पॉलिथीन बनाने वाली कंपनियों को बंद कराए। जब पॉलिथीन बनना बंद हो जाएगी तो बिक्री भी बंद हो जाएगी। जिनके पास पॉलिथीन है, उसको लेकर सरकार व्यापारी को मुआवजा दे।
अगर ऐसा नहीं करती है तो जो स्टाक है, उसे खत्म करने का समय दिया जाए। इसके बाद एसडीएम सदर ने फतेहगढ़ कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें भी पालिथीन बिक्री बंद करने के निर्देश दिए।