फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल सट्टा कराने में सभासद के घर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईपीएल पर सट्टा लगवाने के आरोप में एसओजी ने शहर कोतवाल के साथ एक सभासद के घर छापा मारा। सभासद और उसके पति घर में नहीं मिले। किरायेदार के कमरे की तलाशी ली। उसके कमरे से 13 हजार रुपये और जेवर बरामद हुए। देर रात तक पुलिस सभासद के घर की तलाशी करती रही।
विज्ञापन

रविवार को एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, शहर कोतवाल विनोद शुक्ला ने आईपीएल सट्टा लगवाने की जानकारी पर पुलिस के साथ पल्ला मोहल्ले में एक युवक के घर दबिश दी। युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि तिकोना चौकी के पास एक मोहल्ला के सभासद के पति आईपीएल का सट्टा लगवाते हैं। पुलिस ने सभासद के घर रात करीब आठ बजे छापा मारा।
किसी तरह दरवाजा खुलवा कर पुलिस ने घर में प्रवेश किया। सभासद के पति घर पर नहीं मिले। एक किरायेदार मिला। उससे एसओजी प्रभारी व कोतवाल ने पूछताछ की और उसके कमरे की तलाशी ली। उसके कमरे से 13 हजार रुपये और कुछ जेवर बरामद किया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार भी वहां पहुंच गए। सभासद के घर की तलाशी देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें