फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान कर भक्तों ने किया दान

विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित तट पर गंगा में स्नान करते साधु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौनी अमावस्या पर गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। भागवत कथाएं, यज्ञ, सत्यनारायण कथाएं होती रहीं। भंडारे भी हुए। मेले में निकाली गई शोभायात्रा में संतों ने करतब दिखाए। मेला रामनगरिया में मौनी अमावस्या पर हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, इटावा, मैनपुरी, आगरा आदि जिलों से श्रद्धालुओं ने रात में ही डेरा जमा दिया था।
विज्ञापन

सुबह होते ही हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयकारे के साथ लोगों ने डुबकी लगाई। सुबह कोहरा होने से भक्तों की भीड़ कम रही। जैसे ही धूप निकली तो गंगा के तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर कन्या भोज किया। कथा पंडालों में भगवत नाम की महिमा का गुणगान होता रहा। जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। कई जगह भंडारे हुए। इसमें साधु-संतों के साथ अन्य लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद चखा।
श्रीपंच दस नाम भैरव जूना अखाड़ा के महंत बाबा मनोज भारती बब्बा गुरु के क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा के बाद यज्ञ किया है। बाजार में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने खूब खरीदारी की। वृंदावन के कलाकारों ने सांस्कृतिक पंडाल ब्रज की होली की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सत्य गिरी महाराज की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। छटी सीढ़ी से शोभायात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा में घोड़ियों पर घुड़सवार चल रहे थे। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शोभायात्रा में नागा संतों ने तलवारबाजी, डांडिया, त्रिशूल, डमरू वादन आदि तरह-तरह के करतब दिखाए।
कल्पवासी अपनी अपनी राऊटियों से निकल कर परिक्रमा मार्ग पर आ गए। शोभायात्रा पर कल्पवासी पुष्प वर्षा कर रहे थे। शोभा यात्रा परिक्रमा के रास्ते से होते हुए सातवीं सीढ़ी पर पहुंची, जहां पूचा अर्चना की गई। फिर नागा साधुओं ने शाही स्नान किया। आश्रम में पहुंच कर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सागरपुरी, श्यामलपुरी, देवेंद्र गिरी, श्याम गिरी, विपिन पुरी आदि रहे। शनिदेव महाराज के मंदिर से महंत रामलड़ैते दास के नेतृत्व शनिदेव महाराज की की शोभायात्रा निकाली गई है।
मौनी अमावस्या होने के चलते मेला देखने वालों की मेला में भीड़ आने से पांचाल घाट चौकी प्रभारी व यातायात पुलिस की लाहपरवाही के चलते पांचाल चौकी से चाचूपुर तक जाम लगा रहा। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण दिन भर वाहन रेंगते रहे।

रामनगरिया मेले में यज्ञ में आहुति देते साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

गांव नगरिया गहलवारान में निकला अजगर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया मेले में करतब दिखाता साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें