फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद के मार्ग बंद होने से दो वार्ड के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छावनी परिषद के मार्ग बंद होने से दो वार्डों के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बार एसोसिएशन के महासचिव के माध्यम से रक्षा मंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

छावनी परिषद के वार्ड संख्या दो व तीन के लोगों ने बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि लोको गेट से लेकर अन्य मार्ग गेट लगाकर बंद कर दिए गए हैं। दोनों वार्डों में मजदूर रहते हैं। उनको प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए आना-जाना पड़ता है। ऐसे में उनको जीवन यापन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में यहां के लोगों ने 13 जनवरी को छावनी परिषद में ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद भी सुनवाई नहीं की गई। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया था। उसके बाद सैन्य अधिकारी की ओर से हाईकोर्ट में मार्ग नहीं रोकने के संबंध में पत्र दिया था। इसके बाद भी गेट बंद कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस समय शादियां हो रही हैं। पत्र पर संगीता, राजू, संतोष, सरवन कुमार, शिव कुमार, शानू, विशनू, मलखान आदि लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें