तलैया फजल इमाम में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रमजान के 15 रोजे मुकम्मल हो गए। मुस्लिम समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने भूख प्यास त्याग कर अल्लाह को राजी करने के लिए अपना पहला रोजा रखा। दिन भर अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। ऐसे में परिवार के लोग बच्चों की रोजा कुशाई में सामूहिक इफ्तार पार्टियां कर रहे हैं।
दो साल के बाद मुस्लिम परिवार इस बार रमजान मुबारक में खुलकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। जगह-जगह रमजान में सवाब कमाने के लिए इफ़्तार पार्टियों के कार्यक्रम चल रहे हैं।
आधे रोजे बीत जाने के बाद इफ्तार पार्टियों में की तादाद बढ़ गई है। रविवार को हाता शफी खान में हाफिज अकरम के यहां रोजा कुशाई का कार्यक्रम किया गया। तलैया फजल इमाम में जुबैर खान के आवास पर इफ़्तार पार्टी हुई।
जुबैर खान ने रोजदारों को इफ़्तार कराया। इफ्तार पर आए अराफात खान, सलमान कबीर, आरिफ खान, फैसल हसीन, शाहरुख खान, शारिक नवाब आदि ने पहला रोजा रखने वाली हिरा खातून को मुबारकबाद दी।