फर्रुखाबाद। बाढ़ के पानी से घिरे गांव में नाव से बरात पहुंची और निकाह के बाद ट्रैक्टर से बहू की विदाई हुई। ढाई-ढाई फीट भरे पानी में बरातियों को खासी दिक्कतें हुईं।
मऊदरवाजा थाने के गांव पंखिया नगला (पंखियन की मढ़ैया) के सामीन की बेटी रूबीना की बरात शनिवार को बदायूं के गांव पैलानी मुंशी नगला से आई थी। बरात और दूल्हा कयामुद्दीन को गांव तक नाव से ले जाया गया। निकाह की रश्में पूरी करने के बाद दुल्हन बनी रूबीना की विदाई ट्रैक्टर से की गई। दूल्हा ट्रैक्टर पर कुछ सगे संबंधियों के साथ सवार था, जबकि उसकी बेगम बनी रूबीना ट्राली में बैठी थी। उसके साथ कुछ घराती और बराती युवतियां बैठी थीं। बाद में बाढ़ क्षेत्र से बाहर खड़ी कारों में दूल्हा और दुल्हन को बैठाकर बराती गंतव्य की ओर रवाना हुए।