कमालगंज। नगर के 16 वें विशाल गणेश महोत्सव में शुक्रवार को झांकियों की झंकार से श्रद्धा और भक्ति जमकर झूमी। रण में कूद पड़ी महाकाली, मुंड माला गल डाली भजन पर ग्यारह महाकाली की अद्भुत झांकी के रौद्र रूपी दर्शन हुए।
विशाल गणेश महोत्सव के दसवें दिवस पांडाल में भारी भीड़ से मानों श्रद्धा का सागर लहरा उठा। पूजन -अनुष्ठान उपरांत संगीतमय आरती में राजीव एंड पार्टी व शिवम म्यूजिकल बैंड अलीगढ़ के कलाकारों ने सुर व वाद्य यंत्रों की झंकार से छाप छोड़ी। वहीं झांकियों में पहली ग्यारह महाकाली की प्रस्तुत हुई। रोमांच में डूबे भक्तों को अगली झांकी मीराबाई के भक्ति देखने को मिली।
बैलून में बांकेबिहारी झांकी में तो उल्लास ही उल्लास छा गया। हयानू भक्त , भगवा रंग झांकी ने भी माहौल को खिला दिया। अध्यक्ष अमित गुप्ता, संरक्षक नरेश गुप्ता, प्रबल वर्मा डमडम, प्रतिवन वर्मा नीटू, चंदन गुप्ता, गोपाल विश्नोई, नित्यप्रकाश वर्मा, पंकज अग्रवाल, उज्ज्वल, कमल चौरसिया भी रहें संचालन सतीश माहौर व अनुभव गुप्ता ने किया।