फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अशोभनीय टिप्पणी पर विद्यार्थी परिषद ने राज्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
फोटो-07, शहर के चौक पर ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बाराबंकी के रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के न्याय के लिए संघर्षरत परिषद कार्यकर्ताओं व छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में राज्यमंत्री का पुतला फूंका। करीब आधा घंटे तक चौक पर जाम लगा रहा। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर में परिषद के तमाम कार्यकर्ता नुनहाई में एकत्रित हुए। वहां से हाथों में राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला लेकर पुलिस और राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चौक पर चारों तरफ के मार्गों को जाम कर दिया। अभिषेक प्रताप ने कहा कि बाराबंकी में छात्रों और परिषद कार्यकर्ताओं पर निर्मम कार्रवाई की गई। पुलिसिया बर्बरता से 20 से अधिक कार्यकर्ता और छात्र घायल हुए हैं। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। कहा कि शीघ्र ही दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रदेश सरकार के मंत्री राजभर ने परिषद पर अशोभनीय टिप्पणी की है। हम सब यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इसके बाद राजभर का पुतला आग के हवाले कर दिया गया। करीब आधा घंटा तक चौक पर जाम लगा रहा। इसमें फंसे एक अधिकारी की कार को भी नहीं निकलना दिया गया। पुतला दहन में प्रांत सहमंत्री प्रियंका माथुर, प्रांत कार्यसमिति शिवम् कुशवाहा, विभाग सह संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह, संजय राठौर, अखंड चौहान, जाह्नवी वर्मा, प्रियांशु सक्सेना, सागर श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें