फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई पदयात्रा में शामिल न्या - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत न्यायिक अधिकारियों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को कानून के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में अपचारियों को भी जागरूक किया गया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भी रैली निकाली।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज चवन प्रकाश के निर्देश पर बाल दिवस पर दीवानी न्यायालय के गेट से प्रभात फेरी शुरू हुई। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार पारासर ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
प्रभात फेरी कलक्ट्रेट, विकास भवन मार्ग होते हुए फतेहगढ़ चौराहे से कानपुर रोड होते हुए कोतवाली, कचहरी मार्ग से दीवानी न्यायालय गेट पर समाप्त हुई। अधिकारियों ने आम जनमानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोक अदालत और अधिकारियों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिला जज विजय कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, प्रेम शंकर, नरेंद्र प्रकाश के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अचल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजकीय संप्रेक्षण गृह जखा में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें अपचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चाचा जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाल दिवस भी मनाया। अपचारियों को गर्म कपड़े, फल और मिठाई भी बांटी गई। गीत, नृत्य, कविता पाठ, कैरम प्रतियोगिता कराकर विजेताओं को शील्ड दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, अधीक्षक कमलेश कुमार मौजूद रहे।
फोटो 11
गूंजा हम साथ चलें-साथ बढ़ें का नारा
कमालगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेलवे रोड स्थित कंपोजिट स्कूल व कन्या प्राथमिक विद्यालय जवाहरनगर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। बैनर लेकर चल रहे बच्चों ने देश प्रेम, एकता व विकास पथ पर आगे बढ़ने के नारे लगाए। रेलवे रोड किदवई नगर जवाहरनगर व मुख्य मार्ग होते हुए बीआरसी पर प्रभातफेरी का समापन हुआ। अकेडमिक पर्सन फूल सिंह राजपूत ने कहा कि नई पीढ़ी में देश भक्ति के लिए जज्बे को जगाना अमृत महोत्सव का उद्देश्य है। यूनाइटेड टीचर्स एसोशिएशन के महामंत्री मनोज शर्मा, राममोहन औदीच्य , हेडमास्टर वीना पांडेय, कदीर अहमद,अशोक कुमार शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें