कायमगंज। रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के इंजन से दो अन्ना गोवंश टकरा गए। दोनों की मौत हो गई। मालगाड़ी का इंजन खराब होने से चार घंटे तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन
कायमगंज स्टेशन की रेलवे क्रासिंग के पास रविवार करीब 12:30 बजे मालगाड़ी के इंजन के सामने दो अन्ना गोवंश आ गए। इंजन की चपेट में आकर गोवंश के चीथड़े उड़ गए। मालगाड़ी वहीं खड़ी हो गई। रेलवे कर्मियों ने ट्रैक को साफ किया। जब इंजन स्टार्ट किया गया तो पता चला वह खराब हो गया है। इसके बाद दूसरा इंजन मंगाया गया।