फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह: मंदिर में शादी कर पुलिस की शरण में पहुंचा प्रेमी जोड़ा, दुल्हन ने रोते-रोते कही ये बात

Tue, 07 Sep 2021 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोएडा की एक फैक्टरी में साथ-साथ काम करने वाले प्रेमी जोड़े ने फर्रूखाबाद के कायमगंज के एक मंदिर में मंगलवार को शादी कर ली। इसके बाद प्रेमी जोड़ा कोतवाली पहुंचा और खुद के बालिग होने जानकारी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती के परिजनों से वार्ता कर उसे युवक के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


जनपद अलीगढ़ थाना लोधा निवासी 19 वर्षीय रिहाना कायमगंज के गांव सलेमपुर टिलियां निवासी विकास कुमार राजपूत के साथ नोएडा की एक बल्ब बनाने की एक फैक्टरी में काम करती थी। युवती हाई स्कूल तो युवक इंटर पास है। दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। मंगलवार रात दोनों प्रेमी अपने परिजनों को बिना बताए नोएडा से कायमगंज आ गए।

प्रेमी जोड़े ने हिंजाम नेता प्रदीप सक्सेना से मदद मांगी। इस पर प्रदीप ने घसिया चिलौली स्थित बड़ी देवी मंदिर में दोनों की शादी करा दी। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंचे। वहां एसआई नीतू से मुलाकात कर दोनों ने खुद के बालिग होने के प्रमाण पत्र पेश किए। शादी में दोनों के परिवारों में से कोई शामिल नहीं हुआ। प्रेमी जोड़ा कुछ देर तक थाने में बैठा रहा।
विज्ञापन


इसके बाद एसआई नीतू ने बताया कि लोधा थाने की पुलिस के माध्यम से युवती के परिजनों से बात की गई तो पिता ने बताया कि जब वह घर से चली गई है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। इस पर पुलिस ने युवती को युवक के सुपुर्द कर दिया। प्रेमी जोड़ा खुशी-खुशी अपने घर को चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें