फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से लाखों का नुकसान, दो झुलसे

विज्ञापन
पतौजा में हासिम के घर लगी आग से जली पड़ी बाइक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज। सिलिंडर से गैस रिसने से घर में लगी आग से ग्रामीण का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग को बुझाने में भाई-बहन झुलस गए। गांव के लोगों ने सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुुझाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा निवासी हाशिम शनिवार को एजेंसी से गैस सिलिंडर लेकर आए थे। बहन साहिमा खाना बना रही थी। सिलिंडर से गैस रिसने से आग लग गई। शोर मचाने पर आए भाई हाशिम ने मिट्टी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। आग ने घरेलू सामान को चपेट में ले लिया। भाई-बहन सामान बचाने में झुलस गए। आग तेज होने पर शोर मचाया तो पड़ोसी ने सबमर्सिबल चलाया और पानी डालकर आग बुझाई। आग से बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित घरेलू सामान जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। लेखपाल अजीत को घटना की जानकारी दी गई।
तीन झोपड़ियों में लगी आग से हजारों का सामान जला
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी दयाराम, दिनेश कुमार, सियाराम गांव से दूर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहते हैं। शनिवार दोपहर खेत पर गए थे। इसी दौरान झोपड़ियों में आग लग गई। वहां से गुजरे लोगों ने झोपड़ियों में आग को देेखकर शोर मचाया तो ये लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इन लोगों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुुझाया, लेकिन तब तक सारा समान जल चुका था। दयाराम ने बताया कि दस हजार रुपये, चार बोरी डीएपी व घरेलू सामान जल गया है। दिनेेेश कुमार का घरेलू सामान व सियाराम का दो क्विंटल गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने पुलिस व राजस्व कर्मचारियों को आग लगने की सूचना दी। लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन किया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें