फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल को मिले तीन डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सालों से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे लोहिया पुरुष अस्पताल को तीन डॉक्टर मिल गए हैं। अब ओपीडी में बच्चों का इलाज भी संभव होगा। नेत्र सर्जन और पैथोलॉजिस्ट की तैनाती भी कर दी गई है। अब अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में एक साल से अधिक समय से ईएनटी सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजीशियन के अलावा सर्जन की तैनाती नहीं हैं। अस्पताल में डॉक्टरों के सृजित 29 पदों में से मात्र 12 पर ही तैनाती थी। अब तीन डॉक्टरों की शासन ने तैनाती कर दी है। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, पैथोलॉजिस्ट डॉ. किरीती कनौजिया और नेत्र सर्जन डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी की तैनाती कर दी गई है। तीनों डाक्टरों ने कार्यभार भी संभाल लिया। अब अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या 15 हो गई है।
यहां बता दें कि यहां दो बाल रोग विशेषज्ञ के पद सृ जित हैं। जबकि दो सर्जन में से एक भी नहीं हैं। ईएनटी सर्जन के दो पद होने के बावजूद शासन ने अभी तक एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं की है। इससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। दो फिजीशियन के विपरीत डॉ. अशोक कुमार की ही तैनाती है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. अजय कुमार को चिकित्सा अधीक्षक बना दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार गुप्त की अनुपस्थिति में डॉ. अजय ही काम देखेंगे। अब उनका कमरा सीएमएस के सामने तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें