फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मसेनी-कादरीगेट सड़क निर्माण के दौरान टूटी लाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मसेनी-कादरीगेट मार्ग चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्य के दौरान सड़क किनारे पड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आपूर्ति के दौरान सड़क पर जलभराव हो रहा है। जलभराव से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

विगत 10 दिन पूर्व मसेनी से कादरीगेट मार्ग का करीब छह करोड़ रुपये से चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। कार्य के दौरान जेसीबी से सड़क के दोनों ओर का फुटपाथ खोदकर गिट्टी डाली गई। जेसीबी की खोदाई के दौरान पालिका की जलापूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन टूटने से सुबह-शाम पानी की आपूर्ति के दौरान हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति है। हजारों लीटर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के निकलने के दौरान सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिम्मेदारों ने अभी तक इसकी सुधि नहीं ली।

जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि लाइन टूटी होने की कोई सूचना नहीं है। कनेक्शन में लीकेज होने की संभावना है। इससे एक या दो घर ही प्रभावित होते हैं। फिर भी वह गुरुवार को दिखवाकर लीकेज सही करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें