फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर 12 घंटे फर्रुखाबाद में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा (19 नवंबर) के चलते 18 नवंबर की आधी रात से जिले में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। करीब 12 घंटे के प्रतिबंध के संबंध में एसपी ने पड़ोसी जनपद हरदोई, शाहजहांपुर, कन्नौज, मैनपुरी, एटा के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजे हैं। पांचाल घाट, ढाईघाट, श्रृंगीरामपुर में गंगा स्नान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए जनपद के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 18 नवंबर की शाम से लोगों का आवागमन शुुरू हो जाएगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जाम लगने से रोकने के लिए 18 नवंबर की रात 12 बजे से सभी बड़े वाहनों को जनपद में प्रवेश से रोक दिया जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर की दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों को निकलने की अनुमति दी जाएगी। पांचाल घाट पर सबसे अधिक भीड़ होती है। यहां जाम न लगे इसको लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
यहां रोके जाएंगे वाहन
कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ की ओर आने वाले ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि को गुरसहायगंज से छिबरामऊ के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना जहानगंज के सामने रोका जाएगा।
जनपद मैनपुरी बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को चौकी मदनपुर व रोहिला तिराहा के पास मोहम्मदाबाद में रोका जाएगा।
जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को बिराहिमपुर थाना अलीगंज जनपद सीमा व कस्बा कायमगंज के बाहर पितौरा, बरिया तिराहे पर रोका जाएगा।
जनपद शाहजहांपुर, बरेली से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर जनपद शाहजहांपुर में उपयुक्त स्थान पर रोका जाएगा। जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को रूपापुर थाना पाली जनपद हरदोई में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें