फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम का तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ग्राम पंचायत देवरान गढ़िया के गांव कन्हई नगला में जमीन मिलने के तीन साल बाद भी मिनी स्टेडियम नहीं बन सका। 2018 में प्रस्ताव भेजे जाने के बाद पांच एकड़ भूमि युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज हो गई थी। स्टेडियम में एक बहुउद्देश्यीय हाल भी बनाया जाना था।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के अंतर्गत गांव में पांच एकड़ से अधिक भूमि पर मिनी स्टेडियम का निर्माण होना है। 2018 में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद ग्राम सभा की भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज कर ली गई थी। अधिग्रहीत की गई जमीन कस्बे से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ही है। इससे स्टेडियम बनने पर कस्बे के खिलाड़ियों को भी फायदा होगा। क्षेत्रीय युवा व खिलाड़ी स्टेडियम बनने का इंतजार कर रहे हैं। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी स्टेडियम बनने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण रामू ने कहा कि स्टेडियम बन जाए तो दौड़ की तैयारी कर सकेंगे।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी रामनारायण वर्मा का कहना है कि मोहम्दाबाद के मुड़गांव में स्टेडियम व बहुुउद्देशीय हाल का काम चल रहा है। कमालगंज के मिनी स्टेडियम का काम शुरू कराने की स्वीकृति मिलने की संभावना है। वरिष्ठ सहायक आलोक माहेश्वरी ने बताया कि देवरान गढ़िया में स्टेडियम की जगह के पास ही सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें