फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीस पोस्टर प्रतियोगिता में कृष्णा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लायंस क्लब फर्रुखाबाद सिटी की पीस पोस्टर प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर के कृष्णा पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में विश्व में शांति की असीमित सीमा स्थापित करने हेतु आपकी क्या दृष्टि है विषय पर शनिवार सुबह हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कानपुर से आए मुख्य अतिथि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शरद अग्निहोत्री, अध्यक्ष लायन रचित टंडन ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कनौडिया इंटर काॅलेज, एनएकेपी इंटर काॅलेज, गुरुकुल वल्ड, रामानंद बालिका इंटर काॅलेज, एचएच रहमानी गर्ल्स इंटर काॅलेज, मदर्स प्राइड, सरस्वती विद्या मंदिर श्यामनगर, ब्लू वैल मेमोरियल स्कूल, अमन तारा पब्लिक स्कूल और मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल ने सरस्वती विद्या मंदिर श्यामनगर के कृष्णा पांडेय ने प्रथम, ब्लू वेल मेमोरियल स्कूल की सौम्या सिंह द्वितीय और मॉर्डन पब्लिक स्कूल की परिधि श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान पाया। इन्हें शील्ड के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजन माहेश्वरी, रोहित गुप्ता, विवेक अग्रवाल, निमिषा गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें