फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम से सीधे कोटे की दुकान पर भेजा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एफसीआई गोदाम से सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी शनिवार से शुरू हो गई। इससे अब कोटेदारों को घर बैठे राशन मिनने लगा। डीएसओ ने निसाई गोदाम पर पूजन के बाद राशन भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जनपद में 793 राशन कोटेदार हैं। इन दुकानों से तीन लाख 56 हजार से अधिक कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाता है। अभी तक कोटेदारों को खाद्य विभाग के गोदामों से राशन का उठान करना पड़ता था। अब सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत सीधे कोटेदार की दुकान पर राशन पहुंचेगा। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निसाई स्थित एफसीआई गोदाम पर डीएसओ जीवेश कुमार ने नारियल तोड़कर पूजन किया।
उन्होंने राशन भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना कर सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी का शुभारंभ किया। बताया कि अब कोटेदारों को गोदामों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे कोटेदारों का समय बचने के साथ पूरी मात्रा में खाद्यान्न मिलेगा और परिवहन व पल्लेदारी का खर्च भी बचेगा। कोटेदारों का राशन वितरण में कोई बहाना नहीं चलेगा। घटतौली या अनियमितता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें