फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरव बाबा मंदिर में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
अनिल के गोली मार कर जान देने के बाद मंदिर के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर। भैरव बाबा मंदिर में युवक ने शनिवार को कनपटी में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सेवादार ने गोली की आवाज सुनी तो दौड़कर मंदिर में पहुंचे। वहां युवक को खून से लथपथ पड़ा पाया। आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी पंजाबी बाबू का 22 वर्षीय पुत्र अनिल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह 12 मई को दिल्ली से घर आया था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह मां सुधा देवी से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था।
अनिल गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गांव दहेलिया स्थित भैरव बाबा के मंदिर में पहुंचा। भैरव बाबा की मूर्ति के सामने खड़े होकर अनिल ने तमंचे से दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली कनपटी को पार करके निकल गई।
विज्ञापन

अनिल मूर्ति के सामने ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर बैठे मंदिर के सेवादार सेवानिवृत्त होमगार्ड सुरेश दौड़कर मंदिर में पहुंचे। वहां उन्होंने युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा। सुरेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, एसओ दिनेश गौतम मौके पर पहुंचे। सूचना पर पंजाबी बाबू, पुत्र अमित व पत्नी सुधा के साथ मौके पर पहुंचे। पंजाबी बाबू ने पुलिस को बताया कि उनकी एक पुत्री मन्नी की शादी हो चुकी है। अनिल की अभी शादी नहीं हुई थी।
सबसे छोटा पुत्र अमित है। आत्महत्या करने की वजह वह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद कर किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छह माह पहले तलवार लेकर पहुंचा था अनिल
सेवानिवृत्त होमगार्ड सुरेश मंदिर में साफ-सफाई व देखरेख करते हैं। मंदिर में पुजारी न होने पर वह मंदिर में ही रहते हैं। सुरेेश ने बताया कि छह माह पहले अनिल मंदिर में तलवार लेकर आया था। पूजा करने के बाद वह मूर्ति के सामने तलवार पकड़कर खड़ा था। पूछने पर अनिल कुछ नहीं बोला और मंदिर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें