फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डेयरी से आ रहे छोटे भाई की गर्दन पर चलाया चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। डेयरी से दूध लेकर आ रहे ग्रामीण पर बड़े भाई ने चाकू से वार कर दिया। चाकू गर्दन में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़नपुर निवासी हरिओम बुधवार सुबह डेयरी से दूध लेकर आ रहा था। रास्ते में मिले उनके बड़े भाई ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर बंदूक से गोली मारने की धमकी दी। पुत्र सिद्धार्थ ने अपने ताऊ के पैर पकड़कर न मारने की गुहार लगाई। मगर बडे़ भाई ने हरिओम की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। बेहोशी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरिओम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें