फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में कशिश व अंचल अब्बल रहीं

विज्ञापन
कायमगंज के शंकुतला देवी शिक्षण संस्थान में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कशिश और अंचल ने लगाई सबसे खूबसूरत मेहंदी
विज्ञापन

कायमगंज। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में शनिवार को मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता हुई। इसके जूनियर वर्ग में कशिश गंगवार और सीनियर वर्ग में अंचल ने सबसे खूबसूरत मेहंदी लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में कक्षा 9 व 10 और सीनियर वर्ग में 11 व 12 की छात्राओं को रखा गया। कुल 40 छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी छात्राओं को सुंदर मेहंदी लगाई। जूनियर वर्ग में कशिश गंगवार प्रथम, प्रांशी श्रीवास्तव द्वितीय और सीनियर वर्ग में अंचल प्रथम व नेहा शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक विद्यालय की प्रबंधक मोनिका अग्रवाल ने छात्राओं को पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव सभी छात्राओं को बधाई दी। ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, रश्मि गंगवार, दीप्ति अग्निहोत्री, साधना तिवारी, ट्विंकल शाक्य, आरती, सवा खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें