फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में स्नान के दौरान कांवड़िया लापता, खोजते रहे गोताखोर, शाम को घर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जत्थे के साथ रविवार को जलाभिषेक के लिए गंगा से जल भरने आया कांवड़िया नदी में स्नान करने के दौरान लापता हो गया। सुबह घर न पहुंचने पर परिजन पांचाल घाट पहुंचे और उसके डूबने की आशंका पर गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू करवाई। देर शाम वह नशे की हालत में कच्छा बनियान पहने हुए घर पहुंच गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मेरापुर थाने के गांव हमीरखेड़ा निवासी पेशे से मजदूर आदित्य श्रीवास्तव उर्फ मिन्ना (26) गांव के ही बबलू, गोविंद समेत करीब 50 लोगों के साथ बाइकों, कारों से पांचाल घाट पहुंचे थे। बबलू व गोविंद ने बताया आदित्य रात 11-12 बजे आदित्य बीच नदी में स्नान करने चला गया। इसके बाद वह उसे दिखाई नहीं दिया। गांव से आए लोग भीड़ में आदित्य के होने का अनुमान लगाकर नाचते गाते हुए गांव पहुंच गए। आदित्य के न पहुंचने पर भाई रवि, पिता और अन्य परिजन पांचाल घाट पहुंचे और नदी में खोजबीन शुरू कराई। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच वह शाम को अपने घर पहुंच गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें