फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचालघाट पर गंगा स्नान करते कांवरिया की डूबकर मौत

विज्ञापन
पांचालघाट पर गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जनपद शाहजहांपुर से साथियों के साथ कांवर भरने आया युवक गंगा स्नान करने के दौरान डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाकर उसकी तलाश कराई। रविवार दोपहर करीब दो किमी आगे किलाघाट के निकट मिले शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ला जलालनगर रेलवे स्टेशन रोड निवासी सुरेंद्र सोनी उर्फ पप्पी (28) टेंपो मिस्त्री है। वह शनिवार रात दो टेंपो से साथी राहुल, अनिल, रजत, लखन, राजू, योगेश आदि के साथ कांवर भरने पांचालघाट पहुंचे। रात करीब डेढ़ बजे सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे।
इसी दौरान सुरेंद्र अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। इससे साथियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह एसडीएम सदर अनिल कुमार पांचालघाट पहुंचे और गंगा में गोताखोर उतारे गए।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोपहर तक चली खोजबीन में कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किलाघाट के पास से शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद चाचा राजाराम ने बताया कि सुरेंद्र पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोलागोकर्णनाथ कांवर चढ़ाने जाने के लिए घर से निकला था।
वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई धर्मेंद्र व जितेंद्र के अलावा मां गुड्डी देवी है। उसकी पत्नी राखी सोनी, बड़ी बेटी परी (11), छाया (7) व बेटा शिव (1) है। सुरेंद्र के पिता की 15 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वही परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें