फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : सीमाओं पर थमेंगे भारी वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पांचाल घाट जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। सात अगस्त की रात आठ बजे से 11 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक फतेहगढ़ की ओर आने वाले भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जनपद कन्नौज, मैनपुरी, एटा, शाहजहांपुर और हरदोई की ओर से आने वाले ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर को जिले की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज से कानपुर रोड होकर फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से बेवर (मैनपुरी) की ओर भेजा जाएगा। बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को बेवर में ही रोक दिया जाएगा।
जनपद एटा की ओर से आने वाले वाहनों को विराहिमपुर-अलीगंज बॉर्डर पर रोका जाएगा। शाहजहांपुर-बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अल्लागंज और हुल्लापुर में रोका जाएगा। जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट-शमसाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर में ही रोकने की व्यवस्था रहेगी। हरदोई की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को रूपापुर, थाना सवायजपुर में रोका जाएगा।
विज्ञापन


छोटे वाहनों के लिए चार पार्किंग जोन
पांचाल घाट पहुंचने वाले छोटे वाहनों को भीड़ और जाम से बचाने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। बरेली-शाहजहांपुर-बदायूं मार्ग से आने वाले वाहन वन चेतना स्थल, इटावा-छिबरामऊ मार्ग से आने वाले वाहनों को राधा रानी हॉल, नवाबगंज-शमसाबाद-लालगेट-कादरीगेट-लकूला रोड से आने वाले वाहनों को मालती गार्डन तथा मिलिट्री चौराहा-आर्मी कैंट मार्ग से आने वाले वाहन सोनू की टॉल में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें