कमालगंज। संविधान दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आरपी महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कामिनी बौद्ध ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। शोभिता राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ एसबी सागर ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुभारंभ किया। उन्होंने संविधान के महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। छात्रा कामिनी ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता की गारंटी देता। शोभिता ने कहा कि संविधान लगातार लोक कल्याण की राह दिखा रहा है। तृतीय स्थान हासिल करने वाली सीमा ने कहा कि सरकार की स्वेच्छाचारिता पर संविधान ही अंकुश लगाता है। डॉ एपी चौरसिया, प्रो ललित दुबे, प्रो प्रशांत शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।