फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन के शहर में शांति से हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
ेहरू रोड स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमन के शहर में जुमे की नमाज शांति और सद्भाव से अदा की गई। पुलिस प्रशासन की जिले भर में पैनी नजर रही। डीएम और एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जुमे की नमाज की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने सुबह 10 बजे लालगेट से बीबीगंज तक पैदल मार्च किया। टाउन हाल पर काजी मस्जिद में सैयद काजी मुताहिर अली ने नमाज कराई। इससे पूर्व काजी ने कहा कि किसी बहकावे में न आएं।
नमाज पढ़कर सीधे अपने घर जाएं। प्रशासन आपके साथ है। जामा मस्जिद में मुफ्ती मोअज्जम अली ने नमाज के बाद मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ की। कहा कि यह अमन का शहर है।
विज्ञापन

यहां गंगा-जमुना तहजीब के मानने वाले लोग रहते हैं। इसके अलावा मस्जिद नूर ए रहमानी, आम वाली मस्जिद, मस्जिद शमशेर खानी, मस्जिद वारा खां, मस्जिद हाता मझले खां में भी शां ति से नमाज अदा की गई। जनपद के अन्य कस्बों व गांवों में भी नमाज के बाद शांति रही। इस दौरान ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती रही।

शहर में रूट मार्च करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें