फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल कर्मी के घर लाखों रुपये के जेवरात, नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलीगढ़ जेल में तैनात कर्मचारी के घर के चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर लिए। वह परिवार के साथ भांजी की शादी में ग्वालियर गए थे। पड़ोसी की सूचना पर यहां पहुंचने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गांव नगला दुली निवासी शैलेंद्र सिंह अलीगढ़ में जेल में बंदी रक्षक हैं। उन्होंने अपना मकान शहर के मोहल्ला सातनपुर में बनवा लिया है। उसी में पत्नी व बच्चे रहते हैं। शैलेंद्र 20 नवंबर को ग्वालियर में भांजी की शादी में परिवार के साथ गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी रिश्तेदार संजेश ने फोन पर मकान के ताले टूटने की सूचना दी। इस पर वह पहुंचे, तो मुख्य गेट और कमरों तथा अलमारियों के ताले टूटे मिले।
घर में रखी सोने की चार चूड़ी, दो अंगूठी, एक जोड़ी झाले, चार पायल, आठ चांदी के सिक्के और 46 हजार रुपये ले गए। जेवरात की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई। शैलेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें