फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो किसानों के घरों से लाखों के जेवर व नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के कुबेरपुर डुमरसी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। एक घर में पीछे की तरफ नकब लगाकर चोर घुसे, जबकि दूसरे घर में दीवार के रास्ते अंदर पहुंचकर कमरों के ताले खोल दिए। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव कुबेरपुर डुमरसी निवासी किसान वेदपाल सिंह के मकान में चोरों ने पीछे की तरफ नकब लगाया और घर में दाखिल हो गए। चोर उनके बड़े भाई तेजपाल सिंह के कमरे में पहुंचे और वहां रखे लॉकर व बक्से के ताले तोड़ दिए। चोर एक मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी पायल और 55 हजार रुपये निकाल ले गए।
तेजपाल सिंह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। सुबह वेदपाल की पत्नी निशा ने दरवाजा खोला तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने पति को जानकारी दी। वेदपाल ने बड़े भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी। घर में करीब ढाई लाख रुपये की चोरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इसी गांव के किसान शिवकुमार कश्यप के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए। शिवकुमार और उनकी पत्नी सुनीता घर के बाहर सो रहे थे। उनका पुत्र अल्केश कमरे में सो रहा था। घर के अन्य दो कमरों में ताले लगे थे। कमरों की चाबियां पास में टंगे हेलमेट में रखी थीं। रात करीब 2:30 बजे शिवकुमार की आंख खुली तो जीने का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने पुत्र अल्केश को फोन किया। अल्केश ने कमरों के दरवाजे खुले और सामान बिखरा देखा।
शिवकुमार के अनुसार चोर एक हार, एक जोड़ी बृजबाला, चांदी की करधनी, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, एक बेसर, एक मंगलसूत्र, पांच अंगूठी और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत करीब आठ लाख 50 हजार रुपये बताई।
कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच की और नमूने एकत्र किए। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें