फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवर व रुपये पार

विज्ञापन
फोटो-9 रोडवेज बस अड्डा पर घटना की जानकारी देती उमा देवी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद के कलुआपुर से मायके जाने के लिए हरदोई की बस में सवार एक महिला के ट्रॉली बैग से एक लाख के जेवर व 25 हजार रुपये पार कर दिए गए। पीड़िता परिजन के साथ मंगलवार सुबह बस अड्डे पर पहुंची। चोर दो बार टीशर्ट बदलकर आया। बच्चे और महिला ने उसे पहचानने के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

कलुआपुर के राजीव कुमार दिल्ली में परिवार सहित रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी उमा देवी चार दिन पहले घर आई थीं। सोमवार सुबह वह हरदोई के सवायजपुर स्थित मायके जाने के लिए बस अड्डे पर साधन का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही बस आई, तभी एक युवक ने सहायता करने की बात कहकर ट्रॉली बैग उठाकर पीछे सीट पर रख दिया। आगे वाली सीट पर उमा अपने पुत्र प्रांशु के साथ बैठ गईं। बैग ऊपर रखे होने की बात कहकर वह युवक कादरीगेट चौराहे पर उतर गया। उमा जब सवायजपुर पहुंचीं, तो उन्हें ताला टूटा मिला। उसमें रखे करीब एक लाख रुपये के सोने के दो पेंडल, एक जोड़ी कुंडल, एक फूल और 25 हजार रुपये गायब थे। महिला अन्य परिजन के साथ मंगलवार सुबह चौकी के पास चोर की तलाश में आई।
उमा देवी ने बताया कि सुबह 10 बजे वही युवक सफेद टीशर्ट पहनकर आया। कुछ देर में वह चला गया। फिर साढ़े 11 बजे काली शर्ट पहनकर कुछ अन्य महिलाओं की सहायता करने की बात कहने लगा। उनके बेटे प्रांशु ने भी उसे पहचान लिया। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। चौकी पुलिस के हवाले किया। वह कायमगंज के ब्रह्मपुरी का रहने वाला है। एक साथी का भी नाम बताया। पीड़िता ने तहरीर दी। मगर पुलिस बिना लिखापढ़ी के ही मामला निपटाने के प्रयास में है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि चोर पकड़ा है, माल बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कायमगंज की महिला के जेवर, कपड़े किए थे पार : कायमगंज निवासी जयप्रकाश सक्सेना की पत्नी शोभा सक्सेना पांच साल के पुत्र कृष्णा और छह साल की बेटी अर्पिता के साथ मायके से लौटी थीं। 23 जून की दोपहर में कायमगंज के लिए रोडवेज बस में सवार हुईं। बैग रखने के बाद बच्चों को सीट पर बैठाने लगीं कि पीछे से चढ़ा युवक बैग लेकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। शोभा के बैग में सोने की अंगूठी, एक हजार रुपये, बच्चों व महिला के कपड़े रखे थे। पुलिस ने तहरीर न देने की बात कहकर मामला दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें