फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेवर व मकान के कागजात गायब, मौसी से तू-तू, मैं-मैं

Fri, 27 Feb 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-45 कायमगंज के मोहल्ला गंगादरवाजा कूंचा में चंदा देवी व गुनगुन में होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।
विज्ञापन
कायमगंज। देर रात दंपती के बेटी गुनगुन अपने पति सत्यम गुप्ता के साथ गंगादरवाजा कूंचा स्थित घर पहुंच गई। वहां उसने घर की हालत देखी तो दहाड़ें मारकर रोने लगी। कुछ देर बाद कानपुर से पुष्पा देवी की बहन चंदा देवी भी पहुंच गईं। उन्होंने भी घर की स्थिति देखी और गुनगुन से बिगड़ने लगीं। मामला बढ़ने पर दोनों में खूब तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों एक दूसरे पर संपत्ति हड़पने का के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


झगड़ा होते देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया पर दोनों ही कुछ देर रुकने के बाद बार-बार झगड़ा करती रहीं। वहां मुस्तैद दो सिपाही उन्हें चुप रहने की बार-बार सलाह देते रहे। लेकिन दोनों नहीं सुन रही थीं। इस बीच गुनगुन ने बताया कि मम्मी अपनी सोने की चेन, अंगूठी व पायलें अलमारी में रखती थीं। उसकी अलमारी मकान के कागजात भी थे पर यह सब गायब है। हत्या करने वाले जेवर व कागजात लूट ले गए हैं। वह दिसंबर में पति के साथ मम्मी-पापा से मिलने आई थीं। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। जो तार उनके गले में कसा था वह हत्यारे अपने साथ ही लाए होंगे। वैसा तार घर में नहीं है। मकान में भूतल पर दो कमरे, रसोई, बाथरूम बना है। इसी तरह दूसरी मंजिल पर भी कमरे बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें