फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सराफ ने कार सवारों पर लगाया 20 ग्राम सोना लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक सराफ ने चिलसरा सड़क पर 20 ग्राम सोना लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह मामला लूट का नहीं, बल्कि सराफ और उसके बहनोई के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का नतीजा है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बताई गई कार बरामद कर ली है, जो सराफ की सगी बहन के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी श्याम वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे कृष्णा के साथ स्कूटी से 20 ग्राम से अधिक सोना लेकर शहर आ रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे चिलसरा सड़क वन क्षेत्र में एक लग्जरी कार ने स्कूटी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। इससे स्कूटी कार में टकरा गई।
श्याम के अनुसार, कार सवार बदमाश ने तमंचा दिखाकर उनका पर्स लूट लिया। उन्होंने स्कूटी से कार का पीछा किया। रास्ते में सहयोगी अमित गुप्ता भी कार के पीछे लग लिए। श्याम ने मऊदरवाजा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को कार के वीडियो भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि श्याम वर्मा ने लूट में जिस कार का वीडियो दिया, वह उनकी सगी बहन के नाम पर है। पुलिस जांच में पता चला कि बहनोई ने श्याम की अहमदाबाद में 2022 में नौकरी लगवाई थी। वहां से सोने के जेवर चोरी हुई थे। वहां कंपनी ने प्राथमिकी लिखाई थी। इसी रंजिश ने श्याम ने बहनोई पर प्राथमिकी लिखाई थी। उसी मुकदमे की पैरवी करने बहनोई ग्वालियर से यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें