फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी व दो डंपर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम सोतेपुर हाजियापुर, तहसील कायमगंज में अवैध रूप से किए जा रहे मिट्टी खनन की सूचना पर खनन विभाग ने कार्रवाई की है। खनन अधिकारी ने छापा मारकर खनन क्षेत्र से एक जेसीबी व दो डंपरों को मिट्टी सहित जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों को थाना कायमगंज की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन से शासन को राजस्व की भारी हानि हो रही थी। जब्त वाहनों पर लगने वाले जुर्माने से लगभग 2.5 लाख रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त होगा। खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। भविष्य में भी इस तरह के मामलों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से बिना लाइसेंस या अनुमति के मिट्टी, बालू खनन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें