फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मिर्च में पपीते के बीज और दूध में मिला डिटर्जेंट

विज्ञापन
पांचालघाट पर नमूनों की जांच कर दिखाते विश्लेशक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली से आई टीम ने जांच की तो काली मिर्च में पपीते के बीज, हल्दी में रंग, लड्डू में रंग की मात्रा अधिक, पेड़ा में स्टार्च, दूध में डिटर्जेंट और दालों में रंग मिला पाया गया। शहर के बाजारों में खाद्य पदार्थों के कुल 55 नमूनों में 11 फेल हो गए। दुकानदारों को चेतावनी देकर खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से खाद्य सुरक्षा विभाग की वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वैन के साथ दिल्ली से आए गुलाब सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष वर्मा व बिजेंद्र कुमार ने शहर के पांचाल घाट, कादरी गेट व रेलवे रोड पर दुकानों से खाद्य पदार्थों के 55 नमूने लिए।
वैन में उपलब्ध लैब में नमूनों की जांच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि कुल 55 नमूनों की जांच में 11 फेल हो गए। दुकानदारों को चेतावनी देते हुए मिलावटी पाए गए खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

खाद्य कारोबारियों को दिया प्रमाणपत्र
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण लेने वाले 24 खाद्य कारोबारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा, पीडी राजमणि वर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सैय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें