फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ जलनिगम कर्मियो ने दिया धरना, नारेबाजी

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित जल निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पांच माह से वेतन न मिलने से नाराज जलनिगम कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को उन्होंने कार्यालय परिसर में धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 22 फरवरी तक वेतन न मिलने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के निर्देश पर जिला संयोजक अवर अभियंता अवध बिहारी पाठक, दीपेंद्र कुमार निखिल प्रताप सिंह आदि कर्मचारियों ने सुबह से काम बंद कर दिया। परिसर में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।
कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि सितंबर 2020 से विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को वेतन नहीं दिया गया है। वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

पांच माह से अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन व रिटायर्ड कर्मियों को पेंशन न मिलने से विभाग के करीब 60 लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 22 फरवरी को आंदोलन और तेज कर हड़ताल कर दी जाएगी। कार्यालयों में ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें