फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में बदायूं के युवक की मौत, एक माह बाद होने वाली थी शादी 

Wed, 17 Feb 2021 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विनोद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में जनपद बदायूं के थाना उसैत क्षेत्र के गांव कटरा शहादतगंज निवासी युवक की बाइक मंगलवार की रात कंपिल रोड स्थित गांव भगौतीपुर के पास दीवार से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की एक माह बाद शादी होने वाली थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


बदायूं थाना उसैत क्षेत्र के गांव कटरा शहादतगंज निवासी विनोद सक्सेना (24) पुत्र दिवारीलाल मंगलवार को अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ अलग-अलग बाइकों से कायमगंज आए थे। देर रात दोनों बाइकों से घर लौट रहे थे। तभी कंपिल रोड स्थित गांव भगौतीपुर के पास विनोद की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

विनोद गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से सूचना पर एसआई नीतू यादव वहां पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर विनोद का भाई सुबोध वहां पहुंचा। उसने बताया कि उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। विनोद की एक माह बाद शादी होने वाली थी। मंगलवार को वह अपने दोस्त धर्मेंद्र की बाइक की सर्विस कराने कायमगंज एजेंसी पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें