फर्रुखाबाद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के शुक्रवार को हुए मैच में जय हिंद क्लब फतेहगढ़ ने डीएवी क्लब कानपुर को 78 रनों से हराया। 10 रन देकर तीन विकेट लेने वाले जय हिंद के खिलाडी पंकज यादव को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
शुक्रवार को स्पोर्टस स्टेडियम में डीएवी कानपुर और जय हिंद क्लब फतेहगढ़ के बीच मैच खेला गया। कानपुर की टास जीतकर पहलेे जय हिंद क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
जय हिंद क्लब के कप्तान प्रबल पाठक के 27 और दानिश के 23 रनों की बदौलत पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 57 रन जोडे़। पहला विकेट गिरने के बाद मुरली शुक्ला 33, सोनू ठाकुर 38, प्रशांत तोमर 25, पंकज यादव के 16 रनों की निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए।
पहली पारी मे विकेट कीपिंग कर रहे खिलाड़ी के चेहरे पर आलोक की गेंद लग गई। इससे वह चोटिल होकर गिर गया। साथी खिलाड़ियों ने प्राथमिक उपचार कराया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 109 रन बनाकर आउट हो गई।
कानपुर की ओर से आलोक ने 23, नितिन ने 14, तनवीर ने 19, सौरभ ने आठ रन बनाए। जय हिंद क्लब की ओर से पंकज यादव ने चार ओवरों में 10 रन देकर तीन विकेट तथा टिेंका यादव ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। युसूफ अली सोंटी, रफीकुल अंसारी, आशीष परिहार व विक्रांत द्विवेदी का आयोजन में सहयोग रहा।