जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हनुमान मंदिर भोलेपुर के निकट फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबी रूट की ट्रेनों के ठहराव को लेकर विभिन्न संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही निर्णय लिया कि एक सप्ताह बाद घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
गुरुवार को हनुमान मंदिर भोलेपुर के पास जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हस्ताक्षर अभियान शिविर में वरिष्ठ नागरिक रक्षक समिति, सर्वोदय मंडल, सर्वोदय मित्र मंडल और अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि 11 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य है।
श्याम राजपूत ने कहा कि घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। शिविर में 1000 लोगों ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विशाल शुक्ल, रमन कटियार, अब्दुल रहमान, चंद्रप्रकाश, डालचंद्र, अमन पाल, अनुराग चक्रवती, हरीशंकर, सत्यपाल, श्याम राजपूत, धर्मप्रताप राजपूत, जेडी यादव, प्रभात, सुरेंद्र सिंह, दृगपाल सिंह चौहान, रवि यादव और अक्षय दुबे मौजूद रहे।